बारिश में क्यों
बाल अधिक झड़ते हैं

Utility

बारिश के मौसम में जितनी बार कंघी
करो उतनी ही बार बाल झड़ते और टूटते हैं।

बरसात में नमी ज्यादा होती है।
जिससे स्कैल्प ऑयली हो जाती है।
नॉर्मल दिनों से ज्यादा शैंपू बालों को बेजान
बना देता है जिससे बाल झड़ते हैं।

अगर एक दिन में करीब 100 से ज्यादा
बाल गिर रहे हैं या बालों का गुच्छा गिरता हुआ
दिखाई दे रहा है, तो इसका मतलब है कि
बाल जरूरत से ज्यादा झड़ रहे हैं।

एनाजेन बालों के विकास का शुरुआती और
सबसे लंबा फेज होता है। तीन से पांच वर्ष के इस
फेज में बाल उगते हैं। फिर कैटाजेन, टेलोजेन
और एक्सोजेन का फेज आता है।

आमतौर पर एक्सोजेन फेज में बालों
का गिरना तेजी से शुरू होता है। इस दौरान
बाल धोते समय या कंघी करते समय
100 से 150 बाल गिरते हैं।

बाल झड़ने की वजहों में हार्मोन इंबैलेंस,
तेज बुखार या बीमारी, टेंशन, स्कैल्प इन्फेक्शन,
महिला की प्रिग्नेंसी आदि शामिल हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here