हाइवे पर गाड़ी लेकर
जाने से पहले करें ये काम

Utility

कार की सर्विसिंग करवाकर ही हाईवे पर
निकलें। इसके लिए कार का ऑयल चेंज,
टायर प्रेशर की जांच, टायर को रेगुलर रोटेट
करते रहना, ब्रेक फ्लुइड और कूलेंट लेवल
की जांच करनी चाहिए।

 कार में जरूरी कागजात और इमरजेंसी
किट हमेशा रखें। लंबी दूरी पर निकलने से
पहले रात में भरपूर नींद जरूर लें।

सीट बेल्ट कार चलाते समय जरूर पहनें।
अपने साथ वाले को भी सीट बेल्ट पहनने के लिए
कहें। ओवर स्पीड न करें। हाइवे पर एंट्री करने
पर गाड़ी की स्पीड अचानक न बढ़ाएं।

हाईवे पर कार चलाते समय आगे वाली गाड़ी
से कम से कम 70 मीटर की दूरी पर रहें।

लो बीम पर रात में ड्राइविंग करें। रात में हाइ
बीम पर गाड़ी चलाएंगे, तो सामने वाले को आपकी
दूरी का अंदाजा लगाने में मुश्किल हो सकती है।

व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग चेक करना
जरूरी है। हाइवे पर ब्लाइंड स्पॉट में ज्यादा
देर तक न रहें और न ही ओवरटेक करें।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here