रेस्तरां फूड में कॉकरोच
दिखे तो क्या करें
Utility
होटल के खाने में कॉकरोच, मेढ़क, चूहा,
छिपकली मिल जाए तो ग्राहक को तत्काल
इसका साक्ष्य जुटा लेना चाहिए।
खाने की फोटो खींच लें, वीडियो बना लें
जिसमें होटल का नाम भी साफ-साफ आए। सबसे
महत्वपूर्ण है खाने का बिल संभाल कर रखना।
अगर कंज्यूमर कोर्ट में मामला जाता है तो
ग्राहक इसे जज के सामने सबूत के तौर पर
पेश करेगा। यह मुआवजा के लिए जरूरी है।
ग्राहक तत्काल रेस्टोरेंट को रिपोर्ट करे कि
उसके खाने में ये चीज मिली है। कई बार रेस्टोरेंट
उसी समय मुआवजा देने को तैयार हो जाते हैं।
अगर रेस्टोरेंट मालिक मुआवजा
नहीं देता तो ग्राहक कंज्यूमर कोर्ट में
अर्जी दायर कर सकता है।
कंज्यूमर कोर्ट में मामला आने पर 90 दिनों के
अंदर इसका निपटारा करना होता है। हालांकि
आमतौर पर इसमें एक से डेढ़ साल लग जाते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here