नई कार सिरदर्द न बन
जाए, जरूरी है ये जांच

Utility

फेस्टिव सीजन में डिस्काउंट में कार
खरीदने का प्लान है तो कुछ बातों का ध्यान रखें,
वरना नई कार परेशानी दे सकती है। 

नई कार का प्री-डिलीवरी इन्सपेक्शन
(PDI) जरूरी है। फेसलिफ्ट मॉडल आने पर
कई बार डीलर टेस्ट ड्राइव की कार को
रिपेयर और वॉश करके दे देते हैं।

कई बार नई कार ट्रांसपोर्टेशन के दौरान
डैमेज हो जाती है। इसे छिपाकर डेंट या स्क्रैच को
पेंट करके कस्टमर को गाड़ी दे दी जाती है।
इसलिए कार की अच्छे से जांच जरूरी है।

किसी कार की डिमांड ज्यादा नहीं है और
वह लंबे समय से खड़ी है तो उस पर ज्यादा छूट
मिलती है। ऐसे में उस कार के निचले हिस्से में जंग
लगने लगता है। इसे चेक करके ही कार लें।

कार का वेटिंग पीरियड ज्यादा होने पर
प्रोडक्शन यूनिट पर त्योहार के सीजन में दबाव
बढ़ जाता है। ऐसे में कार में कुछ कमी रह जाए
तो उसे देख कर ही लेना बेहतर है।

अपने सामने डीलर से चेक करवाकर
PDI बैज लगवा लें या खुद चेक कर लें।
यह काम दिन की रोशनी में ही करें। किसी
जानकार को साथ लेना बेहतर है।

गाड़ी का इंटीरियर, एक्सटीरियर, इंजन,
टायर, कलर, फीचर्स और डॉक्युमेंट चेक करना
न भूलें। गाड़ी को चलाकर भी देखें।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here