घर की सफाई में
मददगार विनेगर

Utility

सिरका रसोई की वो चीज है,
जिसका इस्तेमाल घरेलू सफाई के
लिए भी किया जाता है।

लकड़ी के फर्नीचर की दुर्गंध दूर करने के लिए
स्प्रे बॉटल में 1/4 कप सिरका को 1 कप पानी में
मिलाएं। पांच मिनट बाद सूखे कपड़े से पोंछ दें।

1 कप सिरका और 1 कप पानी मिलाकर स्प्रे बॉटल
में भर कर करें। इससे कांच के खिड़की-दरवाजे
और इलेक्ट्रॉनिक चीजें साफ कर सकते हैं।

कीबोर्ड के कीज के ऊपर जमी धूल को
साफ करने के लिए सिरके में कपड़े या
कॉटन बॉल को डुबोएं और पोछें।

1 कप पानी और 1/3 कप सिरके का घोल
तैयार करके उससे मुलायम कपड़ा गीला करें
और लेदर शूज व सोल को साफ करें।

प्लास्टिक के सामान को पहले सिरके
से साफ करें, फिर गर्म पानी में धो लें।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here