आपके मोबाइल पर भी इंटरनेट आता-जाता रहता है या जरूरी बात के बीच में फोन कट जाता है?
परेशान होने की जरूरत नहीं है। फोन की सेटिंग से इसे ठीक किया जा सकता है।
सेटिंग में जाकर एक बार फ्लाइट मोड को ऑन कर ऑफ कर दें। इससे नेटवर्क को स्टेबल करने में मदद मिलती है।
इसके अलावा सेटिंग में जाकर नेटवर्क सेलेक्शन को ऑटोमैटिक से मैनुअल मोड में ले जाएं और अपनी नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी को सेलेक्ट करें।
इसके बाद भी नेटवर्क न आए तो एक बार फोन को रीस्टार्ट करें। इससे उस एरिया में मौजूद टावर से नेटवर्क आने लगेगा।
सिस्टम सेटिंग में जाकर फोन को हमेशा अपडेट रखें। इससे फोन में मौजूद बग्स फिक्स हो जाते हैं।
फोन में सिग्नल स्ट्रेन्थ चेक करें। नेटवर्क न आने पर कंपनी को फोन करें या नेटवर्क बूस्टर लगवाएं। कार में, लिफ्ट में या बंद जगहों पर नेटवर्क की समस्या होती ही है। इससे परेशान न हों।