एक चम्मच नींबू के रस में एक या दो चम्मच बेसन मिलाकर दाग पर लगाएं। दस मिनट बाद गर्म पानी से धो लें। यह उपाय दिन में एक या दो बार करें।
सेब का सिरका स्प्रे बोतल में डाल लें। रात को सोने से पहले टांके का निशान पर स्प्रे करें। सुबह अच्छे से स्किन को साफ कर लें और मॉइस्चराइजर लगाएं।
हल्दी को क्रीम या दही के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे टांके के निशान पर लगाएं। 15 मिनट बाद गर्म पानी से धोकर मॉइस्चराइजरलगाएं। इस पेस्ट का उपयोग दिन में दो बार करें।
आलू का रस दाग-धब्बों को मिटाता है। यह प्राकृतिक रूप से निशान को ब्लीच कर देता है, जिससे धीरे-धीरे निशान मिट जाते हैं।
ऑलिव ऑयल को गर्म कर के दाग पर लगाएं और कुछ मिनट तक मसाज करें। तेल को स्किन पर ऐसे ही लगा रहने दें। यह प्रक्रिया दिन में दो बार दोहराएं।