अब स्टूडेंट्स को मिलेगी
'अपार' आईडी 

Utility

आधार की तरह अब हर स्टूडेंट के पास
'अपार' 12 डिजिट का यूनीक नंबर होगा।
यह आईडी किसी भी स्टूडेंट को स्कूल या
कॉलेज में दाखिला लेते ही मिलेगी।

ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री
(APAAR) में स्कूल, कॉलेज, ट्रांसफर, सर्टिफिकेट सत्यापन, स्किल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप, स्कॉलरशिप,
अवॉर्ड सहित कई जानकारी होंगी।

देशभर में करीब 30 करोड़ स्टूडेंट्स हैं।
इन सभी को इस आईडी के तहत लाने की
सरकार की योजना है।

अपार आईडी आधार नंबर के जरिए जारी होगा।
सिर्फ स्कूल-कॉलेज के माध्यम से ही बनेगी।
पेरेंट्स की सहमति भी ली जाएगी। 

छात्र जीवन से जुड़ी हर एकेडमिक गतिविधि
की ऑफिशियल जानकारी इस नंबर के साथ
उपलब्ध होगी। नौकरी पाने के लिए भी सीधे
अपार नंबर का इस्तेमाल हो सकेगा।

नौकरी पाने के बाद स्किलिंग,
रीस्किलिंग या अपस्किलिंग में भी इसी
का इस्तेमाल हो सकेगा।

रेल और बस कंसेशन में अपार नंबर का
इस्तेमाल हो सकेगा। इस आइडी से कोर्स
क्रेडिट ट्रांसफर में आसानी होगी।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here