गैस सिलेंडर न फटे,
करें ये उपाय

Utility

घर में एलपीजी सिलेंडर फटने से बड़ी
जान माल की हानि होती है। अक्सर
इससे जुड़ी दुर्घटनाओं के बारे में मीडिया
में खबरें आती रहती हैं।

गैस सिलेंडर के रखरखाब के लिए कुछ
सावधानियां और जानकारी रखनी जरूरी हैं।
पहली- गैस का लीक होना और दूसरी- सिलेंडर
का एक्सपायर होना। 

यह ध्यान रखें कि सिलेंडर की लाइफ
10 साल ही होती है। सिलेंडर लीक हो तो
उसे तुरंत बंद कर दें और बाहर ले
जाकर बदल दें।

चूल्‍हे या पाइप में आग लगी तो गैस का
नॉब बंद करें। आग तुरंत बुझ जाएगी। गैस
के नॉब में आग लग गई है तो उस पर तुरंत
गीला कपड़ा डाल दें। आग तुरंत बुझ जाएगी।

सिलेंडर हमेशा खुले में रखें, रात में नॉब
जरूर बंद करें। दरवाजे-खिड़की खुले रखें।
गैस पाइप को समय-समय पर बदलते रहें। 

सिलेंडर को स्विच बोर्ड या तारों के पास से
दूर रखें। सिलेंडर को गर्म पानी में न रखें और
न ही आग या गर्मी के निकट रखें।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here