कुकर फटने पर
जान का जोखिम
Utility
प्रेशर कुकर फटने की खबरें अक्सर
सुर्खियां बनती हैं। खाना पकाने के दौरान
कुकर फटने से नजदीक मौजूद इंसान की
मौत तक हो जाती है।
प्रेशर कुकर न फटे इसके लिए बहुत
आसान तरीके अपनाने की जरूरत है।
कुकर की क्षमता का तीन चौथाई हिस्सा
भरकर ही खाना गैस पर पकाएं।
खाना पकने के बाद गर्म भाप से भरे
प्रेशर कुकर को जबरन नहीं खोलना चाहिए।
ऐसा करने पर यह फट सकता है और खौलता
हुआ खाना चेहरे या शरीर पर गिर सकता है।
कुकर सीटी या वेंट पाइप में जमी गंदगी
से जाम होकर फट सकता है। इसलिए
इसकी सफाई रोज करनी चाहिए।
सेफ्टी वाल्व और रबड़ में खराबी और
कुकर के लोकल ब्रांड का होने पर भी यह
फट सकता है। इसलिए भरोसेमंद और
क्वालिटी वाला कुकर ही इस्तेमाल करें।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here