इन दिनों सोशल मीडिया पर दूध पीने के कई नुकसान होने के चर्चे जोरों पर हैं। ऐसे में लोगों को बड़ा कंफ्यूजन है कि दूध पीना चाहिए या नहीं।
एक्सपर्ट बताते हैं कि दूध पीने के कई फायदे होते हैं जो शरीर के विकास में मदद करते हैं। दूध पीने से नुकसान तब ही होगा, जब एलर्जी में या जरूरत से ज्यादा दूध पिएंगें।
दूध को कंप्लीट डाइट माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन से लेकर लगभग सभी न्यूट्रिएंट्स होते हैं जिससे दिमाग तेज होता है, हडि्डयां और दांत मजबूत बनते हैं।
दूध पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और तनाव की समस्या नहीं होती। बेहतरीन नींद आती है।