घर में आने वाली चींटियों से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय आजमाकर इनसे छुटकारा पा सकते हैं।
चींटियों को अलमारी के गैप में आने से रोकने के लिए कैबिनेट और दरवाजों के पास थोड़ा-सा दालचीनी पाउडर छिड़कें।
सिनेमन एसेंशियल ऑयल में कुछ कॉटन बॉल्स भिगोकर उन जगहों पर रखें जहां चींटियां आती हैं।
एक नींबू के रस को एक कप पानी में मिलाकर ‘एंटी-एंट स्प्रे’ तैयार करें। इसे स्प्रे करने से चींटियां नहीं आएंगी। कॉटन बॉल्स को नींबू के रस में भिगोकर भी उन जगहों पर रखा जा सकता है।
लाल मिर्च पाउडर चींटियों के झुंड को रोकने में मदद करता है। किचन में जहां भी चींटियां आती हैं, वहां लाल मिर्च छिड़कें।
पेपरमिंट की कुछ पत्तियों को दो कप पानी में डालकर उबालें और घोल को उन जगहों पर स्प्रे करें जहां चींटियां आती हैं।
सिरके की तेज गंध चींटियों के सूंघने की शक्ति कम कर देती है। इसलिए चींटियों को रोकने के लिए इसे प्रभावित जगहों पर स्प्रे करें।