नए सिम के लिए
आधार जरूरी नहीं
Utility
सरकारी काम के लिए आधार नंबर एक
जरूरी चीज है। लेकिन प्राइवेट कंपनियां
आपसे जबरन आधार कार्ड नहीं मांग सकतीं।
पहले आधार कानून के सेक्शन 57 के
तहत सरकारी और प्राइवेट संस्थान पहचान
पत्र के तौर पर आधार की मांग कर सकते थे।
2018 में सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की
बेंच ने प्राइवेट संस्थानों की इस मांग को
खारिज कर दिया था। अब ये अधिकार
केवल सरकारी संस्थानों के पास है।
UIDAI के मुताबिक, बैंक अकाउंट खोलने
के लिए, नए SIM कार्ड के लिए, स्कूल में एडमिशन
के लिए जबरन आधार कार्ड नहीं मांगा जा सकता।
CBSE, NEET, UGC की परीक्षा या जन्म
और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर
देना जरूरी नहीं है। हालांकि, यह ऑप्शनल है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here