ट्रेन में न ले जाएं
ये सामान
Trending
रेलवे के नियम के मुताबिक, ट्रेन में यात्री
ज्यादा से ज्यादा 40 से 70 किलो सामान
लेकर ही यात्रा कर सकता है।
स्लीपर टिकट पर 40 किलो और एसी टिकट
पर 70 किलो सामान लेकर सफर किया जा
सकता है। इससे ज्यादा सामान लेकर यात्रा
करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है
यात्री बड़े आकार का सामान लेकर जाता है तो
उसे 30 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।
मेडिकल का सामान जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर,
स्टैंड से लेकर कोई मेडिकल प्रोडक्ट डॉक्टर
की सलाह पर साथ ले जा सकते हैं।
रेल यात्रा के दौरान प्रतिबंधित सामान जैसे
खाली या भरा हुआ गैस सिलेंडर, स्टोव, पटाखे,
तेजाब, शराब-सिगरेट नहीं ले जा सकते।
ऐसी चीज जिसके टूटने का डर हो, स्कूटर,
साइकिल, बाइक, चमड़ी या गीली खाल, तलवार,
चाकू, भाला, कट्टा जैसी चीजें नहीं ले जा सकते।
यात्रा के दौरान प्रतिबंधित चीजें ले जाने पर
रेलवे एक्ट की धारा 164 के तहत कार्रवाई की
जा सकती है। 1000 रुपए का जुर्माना या तीन
साल की सजा या दोनों हो सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here