आपका सोना
कितना खरा
Utility
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है,
लेकिन यह भी 99.99% ही शुद्ध होता है।
इससे शुद्ध सोना मिलता ही नहीं।
24 कैरेट सोने को 999 गोल्ड भी कहते हैं।
इससे सिक्के व ईंट के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक
और मेडिकल उपकरण बनते हैं।
22 कैरेट सोना 91.67% शुद्ध होता है।
इसमें 8.33% चांदी, जस्ता, निकल जैसी
धातुएं मिलाते हैं। इसे 916 गोल्ड कहते हैं।
20 कैरेट सोना 83.33% तक शुद्ध
होता है। तांबा मिलाकर इससे आमतौर पर
एंटीक ज्वेलरी बनाई जाती है।
18 कैरेट सोने में 75% गोल्ड और
25% तांबा, जस्ता, चांदी जैसी धातुएं होती हैं।
इससे जड़ाऊ गहने बनाए जाते हैं।
18 कैरेट सोना सस्ता और मजबूत
होता है। इसे हीरे, मोती जैसे नग वाले गहने
जड़ने के लिए अच्छा माना जाता है।
14 कैरेट सोना 58.3%, 12 कैरेट 50%
और 10 कैरेट सोना 41.7% शुद्ध होता है। 9
कैरेट में सिर्फ 37.5% सोना होता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here