इन चीजों के बिना अधूरी
करवा चौथ की पूजा
Utility
करवा चौथ का इंतजार सभी सुहागिन
महिलाओं को होता है। पति की लंबी उम्र की
कामना के लिए महिलाएं ये व्रत रखती हैं।
करवा चौथ की पूजन थाली में किन-किन
चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए, आइए
जानते हैं। करवा चौथ की थाली में मिट्टी या
पीतल का करवा जरूर होना चाहिए।
करवे को चावल पीसकर उससे लेपन
करना चाहिए। पूजा के लिए 2 करवा
का होना जरूरी है।
करवा के अलावा मिट्टी के तीन दीये भी
होने चाहिए, जिन्हें जलाने के लिए कच्चे
सूत और घी का इस्तेमाल करना चाहिए।
करवा चौथ की थाली में छलनी का होना
सबसे जरूरी है। इसी छलनी से व्रती महिलाएं
चंद्रमा को और फिर पति को देखती हैं।
करवा पूजा की थाली में कांस की
तीलियां भी होनी चाहिए। इन्हें करवा में
बने छेद में लगाया जाता है।
थाली में सिंदूर, अक्षत, मिठाई और
चंद्रमा को अर्ध्य देने के लिए एक लोटा
जरूर रखना चाहिए।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here