आमतौर पर बच्चों में नींद में चलने की आदत देखी गई है। लेकिन कई बार बड़ों को भी नींद में चलने की आदत होती है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ ऐसे लक्षण हैं जिनसे पता चल सकता है कि व्यक्ति को नींद में चलने की आदत है या नहीं।
व्यक्ति रात में बिस्तर से उठकर इधर-उधर घूमने लगता है, तो समझ जाएं कि वह होश में नहीं है, बल्कि नींद में है।
नींद में चलने वाला व्यक्ति किसी तरह से रिएक्ट या बातचीत नहीं करता, जागने के बाद थोड़े समय के लिए कंफ्यूज रहता है। वह सोते-सोते उठ जाता है या चिल्लाने लगता है।