जख्म या चोट पर चंदन का लेप लगाएं। चंदन के तेस से एरोमा थेरेपी ले सकते हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए इसका फेस पैक लगाएं। दूध में चंदन का चूर्ण मिलाकर लगा सकते हैं।
पसीने की बदबू को हटाने के लिए नहाने के पानी में चंदन का तेल डालें।
घर में चंदन का तेल बनाकर इस्तेमाल करें। एक कप ऑलिव ऑयल में चंदन पाउडर डालें। इसे ग्लास जार में डालकर अच्छी तरह से हिलाएं ताकि पाउडर पूरी तरह से घुल जाए।
मिश्रण को एक हफ्ते किसी साफ और सूखी जगह पर रखें। एक हफ्ते बाद तेल को छान लें। अब इसे दूसरे साफ ग्लास जार में निकालकर किसी ठंडी जगह पर रख दें।