फायर एक्सटिंग्विशर
को ऐसे करें हैंडल
Utility
ज्यादातर जगहों पर फायर एक्सटिंग्विशर
लगे तो होते हैं, लेकिन इसे चलाने की सही
जानकारी नहीं दी जाती।
यही कारण है कि आग लग जाने पर उस पर काबू
नहीं कर पाते, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
पेपर, कपड़ा और लकड़ी में लगी आग को वॉटर एक्सटिंग्विशर से बुझाया जा सकता है। इस पर
लाल रंग का लेवल होता है।
पेट्रोल-डीजल या अन्य ज्वलनशील चीजों में
लगी आग बुझाने के लिए फोम एक्सटिंग्विशर
का इस्तेमाल किया जाता है। इस पर क्रीम कलर
का लेवल होता है।
कार्बन डाइऑक्साइड एक्सटिंग्विशर का
इस्तेमाल बिजली के ज्यादा अप्लायंसेस हों
या किसी कंपनी के सर्वर रूम में लगी आग को
बुझाने के लिए किया जाता है।
इन सभी का इस्तेमाल करने के लिए P.A.S.S यानी pull, aim, squeeze, sweep टेक्नीक अपनाएं।
इन सभी स्टेप्स को एक-एक कर फॉलो करें।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here