QR कोड की
धोखाधड़ी से कैसे बचें

Utility

इन दिनों QR कोड्स से धोखाधड़ी की
कई मामले सामने आए हैं। साइबर अपराधी
जाली QR कोड तैयार करते हैं।

ऐसे QR कोड्स को स्कैन करते ही
फर्जी वेबसाइट खुल जाती है और
मालवेयर डाउनलोड हो जाता है।

QR कोड्स, ओटीपी और डेबिट या
क्रेडिट कार्ड के जरिए साइबर अपराधी
लोगों के पैसे उड़ा रहे हैं।

QR कोड की धोखाधड़ी से बचने के
लिए हमेशा वैसी जगह पर ही स्कैन
करें जो भरोसेमंद हो।

क्यूआर कोड स्कैन करते हुए पहले
सोर्स वेरीफाई करें। चेक करें कि कोड
किस कंपनी का है।

एप स्टोर से अगर कर कोड स्कैनर एप डाउनलोड
कर रहे तब भी अलर्ट रहें। ऐसे स्कैनर एप छुपे रूप
में साइबर क्रिमिनल के टूल्स हो सकते हैं।

क्यूआर कोड स्कैन करने पर जब वेबसाइट
खुले तो यूआरएल चेक करें। यह देखें कि यह
‘https://’ से शुरू हो रहा है या नहीं।

मोबाइल या दूसरे डिवाइस को हमेशा
अपडेट रखें। सिक्योरिटी के लिहाज से
कई एप्लीकेशंस अपडेट होते रहते हैं।

क्यूआर कोड स्कैन करने पर जो
लिंक खुले उसमें आपसे सेंसिटिव जानकारी
मांगी जाए तो सतर्क हो जाएं।

पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल
करने से बचें। पब्लिक वाई-फाई से QR कोड
की धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here