आई फ्लू से
कैसे बचें

Utility

उमस भरे मौसम में आई फ्लू लगातार फैल
रहा है। आई स्पेशलिस्ट डॉ. शालिनी मोहन ने
इससे बचने के आसान उपाय बताए हैं।

कंजक्टिवाइटिस के लक्षण नजर आने पर
आई स्पेशलिस्ट से तुरंत मिलें और डॉक्टर की
सलाह से ही दवा लें। 

कंजक्टिवाइटिस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने
से फैलता है। क्योंकि संक्रमित व्यक्ति बार-बार आंखों को छूता है और हाथ साफ करना भूल जाता है। 

किसी व्यक्ति को यदि कंजक्टिवाइटिस का
इंफेक्शन है तो उसकी आंखों में न देखें और वह
जिस चीज को टच करता है उसे छूने से बचें। 

बारिश और उमस के इस मौसम में आंखों को
हाथों से बार-बार न छुएं और न ही रगड़ें। साबुन
और गर्म पानी से हाथ धोएं।

बच्चों के स्कूल बैग में सैनिटाइजर रखें और
हाथ साफ करने के बारे में बताएं। तौलिया
और तकिया शेयर करने से बचें।

इंफेक्शन हो गया हो तो स्विमिंग न करें और
सोने से पहले आंखों से कॉन्टैक्ट लेंस हटा दें। 

महिलाएं मेकअप का सामान शेयर न करें।
संक्रमण से बचने के लिए घर के सभी लोगों को
हाथ धोते रहना चाहिए। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here