यह दोनों चीजें स्किन की ऊपरी परत जिसे एपिडर्मिस कहते हैं, उसे नुकसान पहुंचाती है। इससे त्वचा का सुरक्षा कवच टूटता है और वह ड्राई होने लगती है।
ठंड के मौसम में हवा में नमी कम होती है। यह सर्द हवा त्वचा को भी ड्राई कर देती है।
र्दियों में चेहरे की स्किन पर तो ध्यान देते हैं लेकिन हाथों को नजरअंदाज कर देते हैं जबकि चेहरे की तरह हाथों की स्किन भी जल्दी फटती है।
इस मौसम में अक्सर महिलाएं गर्म पानी से बर्तन धोती हैं जो गलत है। गर्म पानी भी हाथ की त्वचा को और रुखा बनाता है।
कई बार हाथों की त्वचा स्किन प्रॉब्लम के चलते भी रूखी रहती है। जिन महिलाओं को एक्जिमा, डर्मेटाइटिस या सिरोसिस जैसे त्वचा रोग हों, उनके हाथ फटे रहते हैं।
घर में किसी ना किसी काम से हाथों को पानी में डालना ही पड़ता लेकिन बर्तनों को धोने का काम दिन में सबसे ज्यादा होता है।
कोशिश करें कि दिन में दो बार ही बर्तन धोएं। इन्हें धोने के बाद हाथों को अच्छी तरह से पानी से साफ करें और तौलिए से सुखा लें।
लिक्विड डिश वॉश साबुन भले ही लंबे समय तक चलते हैं लेकिन इनमें मौजूद केमिकल स्किन को ज्यादा रुखा बनाते हैं।