कैसे जानें, कार के ब्रेक
फेल तो नहीं हो रहे

Utility

बारिश से गीली सड़क पर ही नहीं बल्कि
कई वजहों से अचानक कार के ब्रेक-फेल
हो सकते हैं। 

ऐसे में ये जानना जरूरी है कि ऐसे कौन से
वॉर्निंग साइन हैं, जो ब्रेक फेल होने का
इशारा करते हैं। 

कार चलाते वक्त अगर ब्रेक लगाने में कोई
टेक्निकल प्रॉब्लम आती है तो आपको इंस्ट्रूमेंट कंसोल में ब्रेक की वॉर्निंग लाइट जलती
हुई दिखेगी।

ये जरूरी नहीं है कि, जब भी ये लाइट
जले तो इसका मतलब आपकी कार का
ब्रेक फेल हो गया है। 

ये भी मतलब होता है कि आपकी कार के
ब्रेकिंग सिस्टम को मरम्मत की
जरूरत है।

इसके अलावा पैडल को नीचे दबाते वक्त
ग्राइंडिंग की आवाज आती है, तो ये ब्रेक
डिस्क खराब होने का संकेत हो सकता है।

कार को रोकने के लिए ब्रेक पेडल पर
ज्यादा दबाव डालना पड़े तो ब्रेकिंग सिस्टम में
समस्या हो सकती है। 

ड्राइविंग के दौरान जलने की बदबू आए या
फिर कार चलाते वक्त ब्रेक फ्लुइड लीक होने
लगे तो भी ये ब्रेक फेल होने का कारण
बन सकता है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here