असली हींग की
पहचान कैसे करें

Health

हींग अपनी तेज खुशबू के लिए जानी
जाती है। यह इतनी तेज होती है कि जिस
बर्तन या पोटली में रखी रहती है, खोलते
ही दूर तक खुशबू फैल जाती है।

घर पर ही हींग की शुद्धत्ता जानने के लिए
एक चम्मच में हींग लें और मोमबत्ती जलाकर
उसकी लौ पर चम्मच थोड़ी देर के लिए
रख दें। हींग कपूर की तरह जलने लगे तो
वो शुद्ध है। 

जब भी शुद्ध हींग को साधारण पानी में
घोला जाता है, तो पानी का रंग बिलकुल
सफ़ेद ‘दूध’ जैसा हो जाता है। 

हींग की शुद्धता उसके टेक्सचर और रंग से
भी की जा सकती है। बिलकुल शुद्ध और
अच्छी हींग भूरे रंग की होती है और टेक्सचर
चिपचिपा होता है।

शुद्ध हींग हरी मिर्च के साथ रिएक्ट करती है।
हींग को बाहर हवा में रखने पर वह पत्थर की
तरह हो जाती है। इसे वापस चिपचिपी स्थिति
में लाने के लिए हींग की डिब्बी  में एक
हरी मिर्च डंडी समेत रख दीजिए।

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here