ऐसे करें असली-नकली
बादाम में फर्क

Utility

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही
मिठाई से लेकर ड्राई फ्रूट्स तक में
मिलावट होना शुरू हो जाता है। 

मिठाई की मिलावट से बचने के लिए
लोग रिश्तेदारों को मिठाई देने की जगह
ड्राई फ्रूट्स देना पसंद करते हैं।

अब मार्केट में मिलावटी बादाम भी
मिलने लगे हैं। ऐसे में जानिए असली-नकली
बादाम में फर्क कैसे कर सकते हैं।

सूखने पर बादाम का रंग गहरा होने लगता है।
ऐसे बादाम के ऊपर हल्के रंग की पॉलिश की
जाती है। इसलिए खरीदने से पहले कुछ बादाम
हथेली पर रखकर आपस में रगड़कर देखें।

मिलावटी बादाम की पैकिंग ट्रांसपेरेंट
पैकेट में की गई है तो उसके अंदर लाल
रंग के कण दिखाई दे सकते हैं।

मार्केट में बादाम के नाम पर खुबानी की
गिरी भी बेची जाती है, ये बादाम जैसी ही
दिखती है। इसलिए रंग पर ध्यान दें, खुबानी
की गिरी का रंग हल्का होता है।

ईरानी बादाम सबसे अच्छी क्वालिटी
के होते हैं। इनका वजन हल्का होता है और
छिलके पर धारियां नजर आती हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here