eSIM फोन में लगाते नहीं, डाउनलोड करते हैं 

Utility

eSIM लेने से फोन में सिम लगाने-निकालने
का झंझट नहीं रहता। यह फोन में ही एमबेडेड
होता है। इसे डाउनलोड कर आसानी से
नेटवर्क से कनेक्ट हो सकते हैं।

eSIM की खासियत यह है कि बिना
सिम कार्ड ट्रांसफर किए ही फोन बदल
सकते हैं। मोबाइल ऑपरेटर अकाउंट से
जुड़ी सूचनाएं ट्रांसफर करते हैं। 

अगर फोन चोरी हो गया तो चिंता की
कोई बात नहीं। चोर eSIM नहीं निकाल
सकते या डुप्लीकेट तैयार नहीं कर सकते।
फोन हाइजैक नहीं होगा।

eSIM देश-विदेश की यात्रा करने वाले
लोगों के लिए गिफ्ट है। दूसरे देश में जाकर
वहां के नेटवर्क एक्सेस के लिए सिम
बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।

ट्रिप पर जाने से पहले मोबाइल में
एमबेडेड सिम को रिप्रोग्राम करवा लें।
डेस्टिनेशन पर पहुंचने पर इसे एक्टिवेट
कर लें। यह सुविधा पैसे बचाती है।

एप्पल ने आईफोन 14 से सिम कार्ड
को हटा दिया था ताकि स्पेस फ्री किया
जा सके। अब सैमसंग और गूगल भी
eSIM की ओर बढ़ रहे हैं।

eSIM में एक खामी प्राइवेसी को लेकर है।
eSIM सर्विस प्रोवाइडर्स ट्रेकिंग के लिए
डेटा कलेक्ट करते हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here