कूलर में लगातार पानी भरा रहने से नमी की वजह से बैक्टीरिया पनपते हैं। जब कूलर की टंकी में पानी 8 दिन से ज्यादा समय तक भरा रहता है तो उसमें मच्छर का लार्वा पनपता है।
लोग यह समझते हैं कि पानी में कीड़े पड़ गए हैं, लेकिन ये फीमेल मच्छर एडीज का अंडा होता है।
मच्छर के अंडे जमा होने के कारण कूलर से बदबू आने लगती है। बैक्टेरिया और बदबू दूर भगाने के लिए नीम के पत्ते या मिट्टी के तेल की कुछ बूंदें वॉटर टैंक में डालें।
कूलर का पानी 5-6 दिन में बदलते रहें। साथ ही पूरे कूलर की सफाई हर 15 दिन से एक महीने के अंदर करें।
कूलर का पानी बदलने के साथ ही वॉटर टैंक, कूलिंग पैड, ब्लेड और कूलर की बॉडी को भी महीने में एक बार साफ करें। इससे कूलर के अंदर पनप रहे फंगस के साथ जंग भी साफ हो जाती है।