आज सिर्फ बड़े-बुजुर्गों के ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे बच्चों की भी आंखें कमजोर हो रही हैं।
आयुर्वेदिक चिकित्सा में आंखों को मजबूत करने के लिए कई उपाय हैं, इन्हीं में से एक है रोजाना नाभि में घी या बादाम का तेल लगाना।
आयुर्वेद के अनुसार शरीर के अलग-अलग अंगों तक जाने वाली 72 हजार नाड़ियां नाभि से जुड़ी होती हैं।
इनमें आंखों तक जाने वाली ऑप्टिक नर्व भी शामिल है। गर्भ में रहने वाला शिशु नाभि से जुड़ी गर्भनाल से ही पोषण और भोजन दोनों प्राप्त करता है और विकसित होता है।
यही वजह है कि बड़े होने पर भी नाभि को दिया जाने वाला पोषण शरीर के कई अंगों को फायदा पहुंचाता है।