दीपावाली पर घर में पेंट कराते समय कुछ लोग सस्ते लोकल पेंट का इस्तेमाल करते हैं।
सस्ता पेंट बच्चों को बीमार बना सकता है। इसकी वजह से बच्चा मानसिक रूप से बीमार होने के साथ ही मिर्गी का मरीज तक बन सकता है।
टॉक्सिक लिंक की स्टडी में सामने आया कि बाजारों में मिल रहे तरह-तरह के पेंट में लेड की मात्रा अधिक है। लेड का इस्तेमाल पेंट में ब्राइटनेस को बढ़ाने के लिए किया जाता है
स्टडी में सामने आया है कि लोकल पेंट में पीपीएम की मात्रा 250000 मिली, जो 2800 गुना अधिक है।
एक्सपर्ट के अनुसार शरीर में लेड तीन तरह से पहुंचता है- सांस के जरिए, छूने से और मुंह के अंदर जाने पर।
सांस के जरिए लेड का अंदर जाना सबसे घातक है, जोकि पेंट की खुशबू में मौजूद होता है। इससे बच्चों का शारीरिक विकास तक रुक सकता है।