भूकंप आने की जानकारी पहले से नहीं दी जा सकती, लेकिन बचाव और अलर्ट के लिए गूगल एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए अर्थक्वेक अलर्ट का फीचर ऑफर करता है।
आइए जानते हैं कि ये फीचर कैसे काम करता है और आप इसे कैसे अपने फोन में ऑन कर सकते हैं।
भूकंप का पता और अनुमान लगाने के लिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन के सेंसर का इस्तेमाल करता है। ये फीचर भूकंप के झटके शुरू होते ही अर्ली वॉर्निंग देता है।
हर एंड्रॉइड स्मार्टफोन में छोटा एक्सेलेरोमीटर होता है जो मिनी सिस्मोमीटर के रूप में काम कर सकता है।
जब फोन प्लग्डइन हो और चार्जिंग पर लगा हो तब यह भूकंप के झटकों की शुरुआत का पता लगा सकता है।
कई फोन जब एक ही समय पर भूकंप जैसे झटकों को डिटेक्ट करते हैं, तो गूगल का सर्वर इस जानकारी का उपयोग यह अनुमान लगाने के लिए कर सकता है कि भूकंप आ सकता है।