रिटायरमेंट बाद भी
होगी मंथली इनकम

Utility

‘रिटायरमेंट के बाद क्या होगा’ की चिंता है
तो हम आपको पोस्ट ऑफिस की नेशनल
सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट स्कीम के
बारे में बता देते हैं।

इस स्कीम में अभी 7.4% सालाना
ब्याज मिल रहा है। इसके जरिए आप अपने
लिए हर महीने 9,250 रुपए की इनकम
का इंतजाम कर सकते हैं।

इस स्कीम में सालाना मिलने वाले ब्याज को
12 महीनों में बांट दिया जाता है और वह अमाउंट
आपको हर महीने मिलता रहता है।

अगर आप इस योजना में 9 लाख रुपए
का निवेश करते हैं तो अब आपको 7.4%
सालाना ब्याज के हिसाब से सालाना
66 हजार 600 रुपए ब्याज मिलेगा।

अगर आप इसमें जॉइंट अकाउंट के तहत
15 लाख का निवेश करते हैं तो आपको 1 लाख
11 हजार रुपए सालाना ब्याज मिलेगा।

इसे 12 महीनों में बराबर बांटें तो आपको हर
महीने 9,250 रुपए मिलेंगे। अगर रिटर्न को विड्रॉ
नहीं करते हैं तो उस पर भी ब्याज मिलता है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here