E-टिकट और I-टिकट दोनों एक नहीं हैं। हालांकि दोनों तरह के टिकट ऑनलाइन ही बुक कराए जाते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक प्रिंटेड टिकट को E-टिकट कहते हैं। इसे मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन बुक करते हैं। सफर में पहचान-पत्र जरूरी है।
I-टिकट भी इंटरनेट के जरिए बुक होता है लेकिन इसे प्रिंट नहीं करते। IRCTC पर बुकिंग के समय दिए गए पते पर रेलवे इसे कुरियर से भेजता है।
I-टिकट यात्रा से दो दिन पहले बुक किया जाता है और यह 48 घंटे में यात्री तक पहुंचता है। E-टिकट I-टिकट के मुकाबले सस्ता होता है।
E-टिकट को IRCTC रेल इंफो एप पर आसानी से कैंसल कर सकते हैं लेकिन I-टिकट कैंसल करने के लिए रिजर्वेशन काउंटर जाना होगा।
E-टिकट और I-टिकट के कैंसल चार्ज की प्रक्रिया भी अलग-अलग है। I-टिकट में RAC या वेटिंग टिकट कैंसल करने पर 60 रुपए कट जाते हैं।
यात्रा शुरू होने से 48 घंटे पहले टिकट कैंसल कराने पर AC फर्स्ट क्लास के लिए 240 रुपए, AC 2 टियर के लिए 200 रुपए, AC 3 टियर के लिए 180 रुपए, स्लीपर के लिए 120 रुपए कटते हैं।