क्या आप भी कड़ाही में बचे तेल में दो-तीन बार चीजें फ्राई कर लेते हैं। ऐसा हैं तो क्या आप जानते हैं कि ये आपके लिए नुकसानदायक है।
ऐसे तेल को इस्तेमाल करने से शरीर में ज्यादा फ्री रैडिकल्स बनने लगते हैं। इससे इंफ्लेमेटरी डिस्ऑर्ड्स, दिल से जुड़ी समस्याएं और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है।
हर तरह के तेल का अपना स्मोकिंग पॉइंट होता है, यानी की एक ऐसा पॉइंट जिस तक तेल को गर्म करने पर वह खराब हो जाता है।
जितना ज्यादा स्मोकिंग पॉइंट होगा, तेल को उतने ज्यादा समय तक आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
लो स्मोक पॉइंट वाले तेल को दोबारा बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
रिफाइंड ऑयल के मुकाबले वेजेटेबल ऑयल का स्मोकिंग पॉइंट ज्यादा होता है। इसलिए इसे एक बार ही इस्तेमाल करें।