ट्रेन में बिना टिकट
कर सकेंगे यात्रा

Utility

रेलवे के मुताबिक, बिना टिकट ट्रेन में यात्रा
करना कानूनन जुर्म है। लेकिन इमरजेंसी में कुछ
सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है। 

इमरजेंसी में किसी जरूरी काम से यात्रा
करनी है और कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं है,
तो स्टेशन पर आकर प्लेटफॉर्म टिकट ले लें।
ये 10 रुपए में मिल जाता है।

ट्रेन में चढ़ने के बाद टीटीई से मिलें।
उन्हें बताएं कि आपको कहां से कहां
तक की यात्रा करनी है।

टीटीई के पास हैंड हेल्ड मशीन होती है,
जिससे वो ट्रेन के अंदर ही टिकट दे सकता है।
फिर आप ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं।

रिजर्वेशन टिकट न होने पर 250 रुपए फाइन
यानी जुर्माना और जहां से ट्रेन में चढ़े हैं, वहां से
डेस्टिनेशन तक का किराया देना होता है।

इमरजेंसी में यात्रा के दौरान सीट खाली होने
पर टीटीई आपको सीट भी दे सकता है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here