Entertainment

मां को लगा अली पहले से शादीशुदा हैं- ऋचा चड्ढा

ऋचा चड्ढा ने हाल ही में खुलासा किया
कि अली फजल के बारे में उनकी मां को
लगा था कि वो पहले से शादीशुदा हैं।

ऋचा ने बताया कि उनकी मां अली फजल
और अली जफर के नाम में कन्फ्यूज हो गई थीं
और समझ बैठी थीं कि उनके दो बच्चे हैं और
वो परिवार के साथ पाकिस्तान में रहते हैं।

फिल्म फुकरे में अली फजल ने जफर नाम
के शख्स को रोल प्ले किया था।

एक पाकिस्तानी एक्टर-सिंगर का
नाम भी अली जफर है, जिन्होंने 
 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'डियर जिंदगी'
जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

ऋचा ने उस दिन का भी जिक्र किया,
जब पहली बार मां की मुलाकात अली से हुई।
मां को अली बहुत पसंद आए और उन्होंने अली
की तारीफ में कहा था- बड़ा सुंदर लड़का है।

ऋचा और अली साल 2012 में फुकरे की
शूटिंग के दौरान मिले थे। एक-दूसरे को सात
साल तक डेट करने के बाद अली ने ऋचा को
शादी के लिए प्रपोज किया था।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here