ओकेशन के हिसाब से
पहने घड़ी
Fashion
रिस्टवॉच न केवल टाइम बताती है बल्कि
पर्सनैलिटी पर भी चार चांद लगाती है। लेकिन
घड़ी को किस मौके और किस ड्रेस के साथ
पहनें, यह कई लोग नहीं जानते।
मकैनिकल वॉच चाबी भरने से चलती है।
यह हर ड्रेस और मौकों पर पहनी जा सकती है।
मिलिट्री वॉच में समय के साथ-साथ दिन
और तारीख डिस्प्ले होती है। इसे ट्रेकिंग या
ट्रेवलिंग के दौरान पहनना बेस्ट होता है।
क्रोनोग्राफ वॉच ऑटोमैटिक घड़ी होती है
जिसमें स्टॉपवॉच भी होती है। यह कैजुएल और
सेमी फॉर्मल ड्रेस के साथ अच्छी मैच करती है।
फैशन वॉच को पहनने के दौरान ध्यान रखें कि जिस रंग का घड़ी का स्ट्रैप है, उसी रंग के फुटवेयर पहनें। फैशन वॉच कैजुअल ड्रेसेज पर पहननी चाहिए।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here