कोरोना नए वैरिएंट के
खतरनाक लक्षण
Health
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फिर से कोरोना
को लेकर नया अपडेट दिया है।
WHO ने कहा है कि दुनिया भर में रिपोर्ट किए
गए नए कोविड-19 मामलों की संख्या में
पिछले महीने 80फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
WHO ने कहा है, 'वायरस फैलता रहेगा और
म्यूटेट होता रहेगा।' ओमिक्रॉन वैरिएंट के
सब-वैरिएंट ईजी.5.1 के कारण अमेरिका
और ब्रिटेन में मामले बढ़े हैं
भारत में अभी तक ईजी.5.1 वैरिएंट का
केवल एक मामला सामने आया है जो
मई 2023 में सामने आया था।
ईजी.5.1 वैरिएंट के मुख्य लक्षण गले में खराश,
बहती या बंद नाक, छींक आना, सूखी खांसी,
सिरदर्द और शरीर में दर्द हैं।
अधिकांश मरीजों को बुखार और सांस
फूलने की समस्या भी हो रही है। बुजुर्ग,
कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग और गर्भवती
महिलाओं को इस वैरिएंट से जोखिम
हो सकता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here