Entertainment
रजनीकांत की 'जेलर' ने
पहले दिन कमाए 72 करोड़
रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' को
गुरुवार को शानदार ओपनिंग मिली।
फिल्म 10 अगस्त को थिएटर्स में
रिलीज हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने
पहले दिन भारत में करीब ₹52 करोड़
का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो
वर्किंग डे पर भी फिल्म ने करीब
₹72 करोड़ कमाए।
फिल्म साल 2023 में ओपनिंग डे पर
अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने
वाली तमिल फिल्म बन चुकी है।
ये रिकॉर्ड अब तक डायरेक्टर मणि
रत्नम की फिल्म पोन्नीयन सेल्वन-2
के नाम था।
ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को
अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
फिल्म ने अमेरिका में करीब ₹11.9 करोड़
कमाए हैं। ये सुपरस्टार विजय की फिल्म
'वारिसु' के कलेक्शन से ज्यादा है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here