घर में लगाएं ये पौधे,
बनी रहेगी खुश-समृद्धि

Decor

ज्योतिष शास्त्र में कई पेड़ पौधों को बहुत
शुभ माना गया है। तुलसी का पौधा, शमी का पेड़,
स्पाइडर प्लांट, क्रासुला का पौधा, मनी प्लांट,
अपराजिता वैसे ही कुछ पौधे हैं।

तुलसी के पौधे को घर के पूर्व, उत्तर या
उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाने से
जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

शमी का पेड़ घर की दक्षिण दिशा में
लगाना चाहिए। घर में इस पेड़ के होने से
पारिवारिक सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहता है।

स्पाइडर प्लांट को घर में लगाना हो तो 
उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं। 
इस पौधे के घर में होने से आसपास की
हवा स्वच्छ रहती है।

क्रासुला का पौधा होना भी बहुत शुभ
माना जाता है। वास्तु दोष को भी दूर करता है।
इस पौधे को घर के मेन गेट के दाहिनी
दिशा में रखना चाहिए।

ज्योतिष में मनी प्लांट का संबंध
भौतिक सुख-सुविधाओं के स्वामी शुक्र ग्रह
से माना गया है इसलिए मनी प्लांट घर में
सौभाग्य को बढ़ाता है।

अपराजिता का पौधा तुलसी के समान
बहुत पवित्र माना जाता है।  इस पौधे की बेल
का लाभ लेने के लिए इसे घर की पूर्व, उत्तर,
उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here