इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल-एस्टेट ऐसा फील्ड है जहां नौकरी के कई अवसर हैं।
इस फील्ड में करियर बनाने के लिए आपको सिविल या कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग की डिग्री लेनी होगी।
आप जेईई या जेईई- एडवांस एग्जाम पास करके टॉप आईआईटी कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।
कुछ स्टेट लेवल और कॉलेज के अपने एंट्रेंस एग्जाम होते हैं जिन्हें क्लीयर कर आप बीटेक में एडमिशन ले सकते हैं।
इंफ्रास्ट्रक्चर फील्ड में करियर बनाने के लिए कुछ खास बातों की जानकारी होनी चाहिए।
बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन से जुड़े तकनीकी पहलू, अलग घर, प्लॉट या जमीनों के बाजार भाव और उनसे जुड़ी खबरें, कंपनियों के स्टॉक और शेयर की जानकारी होनी चाहिए।
कस्टमर्स को लुभाने के लिए मार्केटिंग, सेलिंग और प्राइसिंग की स्ट्रेटजी बनाना और शेयर होल्डर्स और खरीददारों के बड़े नेटवर्क को जानना भी जरूरी है।
इस फील्ड में डिग्री हासिल करने के बाद आपको सरकारी और प्राइवेट दोनों जॉब्स के ऑप्शन हैं, लेकिन प्राइवेट जॉब्स इस फील्ड में ज्यादा हैं।
रियल-एस्टेट सेल्स एग्जीक्युटिव की शुरूआती सैलरी 15000 से 50000 तक हो सकती है। बिजनेस लाने के आधार पर सैलरी और बढ़ सकती है।