बारिश में बालों को
डैंड्रफ से बचाएं
Beauty
बारिश के मौसम में डैंड्रफ बालों की
खूबसूरती कम कर देता है और डैंड्रफ के
कारण बाल झड़ने लगते हैं।
पसीना और एक्स्ट्रा ऑयल के कारण
बालों में गंदगी और प्रदूषक तत्व जल्दी चिपक
जाते हैं। इससे बाल जल्दी गंदे होते हैं और
उनकी प्राकृतिक चमक खो जाती है।
मानसून में बाल जल्दी गंदे हो जाते हैं इसलिए
इस मौसम में बालों को अधिक बार शैंपू करें।
जरूरत हो तो रोजाना बाल धो सकते हैं। लेकिन
इसके लिए माइल्ड हर्बल शैम्पू का उपयोग करें।
बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए
हॉट ऑयल थेरेपी लें। इसके लिए तिल या
जैतून का तेल गर्म करें। इसे रूई से सिर पर
धीरे-धीरे रगड़ते हुए लगाएं। ऐसा करने से
डैंड्रफ की पपड़ियां निकल जाएंगी।
तौलिये को गर्म पानी में डुबोकर पानी
निचोड़ लें और पगड़ी की तरह सिर के चारों ओर
लपेट लें। इसे 5 मिनट तक रखें। गर्म तौलिये को
सिर पर लपेटने की यह क्रिया 3 से 4 बार दोहराएं।
शैम्पू करने के बाद क्रीमी कंडीशनर लगाने से बचें।
इसके बजाय शैम्पू के बाद आखिर में चायपत्ती
और नींबू के पानी से बाल धोएं।
इस्तेमाल की हुई चाय की पत्तियां लें और
उन्हें 5 से 6 कप पानी में दोबारा उबालें।
पानी को छान कर ठंडा करें। इसमें एक नींबू
का रस मिलाएं और शैम्पू के बाद आखिर
में इस पानी से बाल धो लें।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here