फटे होंठों के लिए
घरेलू स्क्रब

Beauty

सर्दियों में रूखी त्वचा और फटे होंठ एक आम
समस्या है। कई बार लोग इतने परेशान हो जाते
हैं कि होंठों की परत निकालने लगते हैं।

हम आपको ऐसा DIY स्क्रब बता रहे हैं,
जिसे आप आसानी से घर पर बना और
जब चाहे यूज कर सकते हैं।

लिप स्क्रब के लिए आपको लेना है
1 चम्मच ब्राउन शुगर, शिया बटर, नारियल तेल,
विटामिन ई कैप्सूल, लेवैंडर एसेंशियल ऑयल
और कद्दूकस किया हुआ वैक्स।

पहले वैक्स और शिया बटर को बॉइलर
की मदद से अच्छी तरह पिघला लें। फिर
उसमें नारियल तेल मिलाएं।

आंच बंद करने के बाद उसमें विटामिन ई और
लेवैंडर एसेंशियल ऑयल मिलाएं। जब सारा
मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो ब्राउन शुगर मिलाएं।

स्क्रब को कंटनेर में स्टोर करें और जब मर्जी
इस्तेमाल में लाएं। स्क्रब लगाने के बाद लिप
को टिशू या पानी से साफ कर लीजिए। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here