दादी-नानी के
ब्यूटी सीक्रेट्स
Beauty
हर भारतीय घर की रसोई में ऐसी कई
चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल खाने के साथ
ब्यूटी प्रोडक्ट्स के तौर पर भी होता रहा है।
हल्दी सबसे पुराने ब्यूटी सीक्रेट्स में से
एक है। एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और
एंटी-सेप्टिक गुणों के कारण ये घाव, मुंहासे,
डार्क स्पॉट्स, झुरियां सब पर असरदार है।
एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज, एंटीऑक्सीडेंट
से भरपूर शहद के इस्तेमाल से डैमेज स्किन
रिपेयर और रिंकल फ्री होती है।
घी नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट है। हर रोज घी
खाने से ये डाइजेशन को ठीक रखने के साथ
ही स्किन को हेल्दी बनाता है।
रंगत निखारना हो या डार्क सर्कल्स
कम करना, दोनों ही कामों में केसर को
पुराने समय से महारत हासिल है।
दूध-दही दोनों में लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा
में पाया जाता है। ये स्किन के लिए एक तरह से
क्लींजर और मॉइश्चराइजर का काम करता है।
चंदन की तासीर ठंडी मानी जाती है इसलिए
गर्मी से निकलने वाले पिंपल्स में इसका फेसपैक
ट्रीटमेंट के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है।
तुलसी में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं।
इसके गुण त्वचा को बूढ़ा होने से बचाने के साथ
ही फाइन लाइंस को कम करने में मदद करते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here