पार्टनर एक्स से
छिपकर बात
करता है? 

Trending

कभी एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की
बात कहने वाले कपल अक्सर ब्रेकअप के
बाद एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं।

बहुत कम ऐसा होता है कि ब्रेकअप के बाद
लोग अच्छे दोस्त रह पाते हैं। सेलेब्स के बीच
इसका चलन आजकल देखने को मिल जाता है।

बहुत बार ब्रेकअप के बाद लोग जल्दबाजी में
मूव ऑन कर जाते हैं और फिर अपने एक्स से
छिपकर बात करना शुरू कर देते हैं।

अगर आप किसी ऐसे रिश्ते में हैं, जहां पार्टनर
अपने एक्स से छिपकर बात करता है तो कुछ
बातें आपको अपने रिश्ते के लिए करनी होंगी।

बिना लड़ाई-झगड़ा किए शांति से पार्टनर से
इस बारे में पूछें। हो सकता है दोनों की
बातचीत के पीछे बहुत छोटी वजह हो।

सवाल के बाद पार्टनर के रिएक्शन देखें और
समझें। अगर पार्टनर का रिएक्शन हैरान और
गुस्से वाला है, तब आपको परेशान होने
की जरूरत है। 

इस बात को बार-बार अपने रिश्ते में न
लाएं। अगर आप पार्टनर की इस हरकत से
परेशान हैं तो उन्हें अपनी फीलिंग के
बारे में बताएं।

किसी भी नतीजे पर जल्दी न पहुंचें। समय लें
और पार्टनर के बिहेवियर, रिक्शन और रिश्ते में
होने वाले बदलाव को नोटिस करें। फिर
किसी नतीजे पर पहुंचे। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here