शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में दो युवक दीवार फांदकर बंगले के तीसरी मंजिल तक पहुंच गए। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड्स ने दोनों को पकड़ पुलिस के हवाले किया।
दोनों लड़कों की उम्र 21 से 25 साल बताई जा रही है। दोनों गुजरात के हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ IPC की धारा 452/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस घटना के वक्त शाहरुख खान घर पर नहीं थे। सबसे पहले सिक्योरिटी गार्ड ने देखा। ये घटना गुरुवार रात 9.30 बजे की है।
पुलिस पूछताछ में बताया कि लड़के सूरत के रहने वाले हैं और शाहरुख से मिलने के लिए मुंबई पहुंचे थे। दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड का पता लगाया जा रहा है।
एक्टर का बंगला 'मन्नत' व्हाइट मार्बल से बना है। इसे शाहरुख ने 2001 में बाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट से लीज पर 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था।
चार साल तक चले इसके रिनोवेशन के बाद इसे ‘मन्नत’ नाम दिया गया। इस घर का इंटीरियर गौरी खान ने किया है।