Entertainment
हुमा को अपनी उम्र
और लुक से
इनसिक्योरिटी नहीं
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी
नई फिल्म 'तरला' को लेकर सुर्खियों में हैं।
एक इंटरव्यू में हुमा ने कहा कि वह अपनी
जिंदगी की हीरो हैं। उन्हें कभी अपने लुक या उम्र
से कोई इनसिक्योरिटी नहीं हुई।
हुमा ने खुलासा किया कि उन्हें कई लोगों
ने सर्जरी करवाने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने
कभी उन लोगों की बात नहीं मानी।
एक्ट्रेस कहती हैं कि लड़कियों पर ही स्लिम
और गोरे दिखने का प्रेशर क्यों बनाया जाता है?
यह सब पितृसत्ता की वजह से है।
हुमा ने बताया कि महारानी, डबल एक्सएल और तरला जैसी फिल्में करने के बाद लड़कियों ने उन्हें थैंक्यू कहा।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here