वर्टिगो एक मेडिकल कंडीशन है, जिसमें चक्कर आता है। परेशानी अधिक बढ़ने पर पूरी बॉडी घूमने का एहसास होता है। साथ में बहुत ज्यादा पसीना आता है।
डॉक्टरी सलाह के अलावा आप कुछ फूड को डायट में शामिल कर इस बीमारी से राहत पा सकते हैं।
बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई और बी होता है। इसे खाने से ऊर्जा मिलती है। रात में एक मुट्ठी बादाम को पानी में भिगो दें। सुबह इसका पेस्ट एक ग्लास गर्म दूध में मिलाकर पी लें।
धनिया और आंवला दोनों में कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं। एक चम्मच धनिया के बीज और आंवला पाउडर को एक गिलास पानी में रातभर के लिए भिगोएं और सुबह छान कर पी लें।
वर्टिगो के लक्षण दिखने पर लेमनग्रास टी तुरंत असर दिखाती है। लेमनग्रास की पत्तियों को कुचलें और एक गिलास पानी में डालकर अच्छी तरह उबालकर एक कप हर्बल टी बनाएं।
एक टीस्पून लाल मिर्च, आधा टीस्पून काली मिर्च में एक चुटकी नमक, अनपॉश्चराइज़्ड एप्पल साइडर विनेगर और कच्ची शहद मिलाकर इसका दो-तीन बार सेवन करें।
स्ट्रॉबेरी विटामिन सी का अच्छा स्रोत हैं। यह वर्टिगो के कारण होने वाली सेंसेशन को कम करने में कारगर है इसलिए रोजाना तीन से चार स्ट्रॉबेरी खा सकते हैं।