जब नसों में खून जमा हो जाता है तो नसें
फैलने लगती हैं। ऐसे में वो पूरी तरह से मुड़
जाती हैं या लंबी हो जाती हैं।
नसों में हुए इस बदलाव को वैरिकोज
वैंस कहते हैं। इसमें अक्सर नसें नीली, उभरी
हुई या मुड़ी हुई दिखाई देती हैं।
इसके कारण पैरों में दर्द या थकान
रहती है। साथ ही स्किन पर भूरे रंग का
पिगमेंटेशन दिखने लगता है।
बहुत सारे लोगों में इसके लक्षण दिखाई
नहीं देते, लेकिन समस्या होती है। ऐसे में टखने के
पास भारीपन या स्किन सिकुड़ी हुई दिखती है।
वैरिकोज वेंस आमतौर पर 40 से 70 साल के
लोगों को अधिक प्रभावित करती है। इलाज न
कराने पर समस्या ज्यादा खराब हो सकती है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें