बुखार में कब टेस्ट
कराना जरूरी
Health
आजकल वायरल का प्रकोप फैला
हुआ है। लोगों को बुखार के साथ
खांसी की समस्या हो रही है।
कई दफा बुखार एक-दो दिन में ठीक हो जाता है
और कभी-कभी ये मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू जैसी
गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है।
कुछ टेस्ट के जरिए आप पता लगा सकते हैं
कि बुखार आम है या कोई गंभीर समस्या।
ब्लड टेस्ट से खून में इंफेक्शन या
किसी गंभीर स्थिति का पता चल सकता है।
यह सबसे जरूरी टेस्ट है।
बुखार ज्यादा दिन रहने पर मलेरिया का
टेस्ट करना जरूरी होता है। मलेरिया का
टेस्ट खून की एक बूंद से किया जाता है।
आजकल डेंगू का प्रकोप भी बढ़ा हुआ है।
ऐसे में डेंगू का टेस्ट करना जरूरी है।
टाइफाइड का पता लगाने के लिए विडाल
टेस्ट जरूरी है। इन सभी टेस्ट के जरिए बीमारी
का पहले से पता लगा कर उचित इलाज
शुरू किया जा सकता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here