चेहरे के सफेद दाग
की वजह जानें
Health
चेहरे पर कई तरह के दाग-धब्बे होते
रहते हैं। सफेद दाग भी उनमें से एक है। हालांकि,
हर सफेद दाग विटिलिगो नहीं होता।
विटिलिगो, जिसे बोलचाल की भाषा में
सफेद दाग कहा जाता है एक तरह का स्किन
पिगमेंटेशन डिसऑर्डर है। यह समस्या किसी
भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है।
मिलिया एक तरह का सफेद दाग है,
जो एलर्जिक रिएक्शन या ब्यूटी प्रोडक्ट्स के
कारण होता है। ये गाल या नाक पर होता है और
किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है।
चेहरे पर निकलने वाला पिट्रियासिस
अल्बा विशेष रूप से बच्चों में देखा जाने वाला
एक तरह का एग्जिमा है जो सफेद, गुलाबी या
हल्के लाल रंग में नजर आता है।
यीस्ट इंफेक्शन के कारण चेहरे पर पिटिरियासिस
वेर्सिकोलोर सफेद दाग हो जाता है। इसमें स्किन
पर छोटे-छोटे व्हाइट स्पॉट्स नजर आते हैं।
यह प्रॉब्लम युवाओं में ज्यादा देखी जाती है।
इडियोपैथिक गुटेट हाइपोमेलानोसिस
चेहरे पर होने वाला एक और दाग है, जिसे सन
स्पॉट्स भी कहते हैं। यह स्किन प्रॉब्लम चेहरे,
बांह और पीठ के ऊपरी हिस्से पर होता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here